31.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कराची में इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 22 हुई

KARACHI (PAKISTAN), June 9, 2020 (Xinhua) — Rescuers work at the site where a building collapsed in Karachi, Pakistan, on June 8, 2020. The death toll from the collapse of a five-storey residential building in Karachi has risen to 13 on Tuesday morning, police and rescue officials said. (Str/Xinhua)

कराची, 11 जून | कराची में इमारत ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जबकि छह अन्य घायल हैं। मलबे तले दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव दल कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। चार दशक पुरानी पांच मंजिली इमारत में 50 अपार्टमेंट थे। रविवार की रात शहर के ल्यारी क्षेत्र में यह इमारत ढह गई।

इलाके के पुलिस प्रवक्ता रहेल अहमद ने बुधवार को समाचार एजेंसी एफे को बताया कि कुल 22 शव और छह घायल मलबे से निकाले गए हैं।

अहमद ने कहा कि कुछ शवों को बुधवार को निकाला गया ।

एधी फाउंडेशन के प्रवक्ता अरशद अली ने एफे को बताया कि मलबे के नीचे फंसे और लोगों की तलाश की जा रही है।

सिंध प्रांत के सूचना मंत्री सैयद नासिर हुसैन शाह ने मंगलवार को एक टेलीवाइज्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, क्योंकि इमारत पहले ही खतरनाक घोषित की जा चुकी थी और इसे खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर लगा नौसैनिक प्रतिबंध हटाया: ईरान उप विदेश मंत्री

Newsdesk

-7 सम‍िट में पीएम मोदी-स्टार्मर की मुलाकात, व्यापार से एआई तक कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Newsdesk

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading