20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

त्रिपुरा में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने खुद को मारी गोली

अगरतला, 21 अप्रैल (आईएएनएस)| त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक डिप्टी कमांडेंट ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले लालू राम मीणा ने बुधवार रात धलाई जिला मुख्यालय के अंबासा के जवाहरनगर में 39 बटालियन बीएसएफ के गेट पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

54 वर्षीय मीणा को तुरंत कुलई सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

पुलिस ने बताया कि मीणा धलाई जिले में एम. के. पारा बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात थे और उनके खिलाफ कुछ प्रतिकूल रिपोटरें के बाद उन्हें बटालियन कमांडेंट डॉ सुब्रत कुमार साहा से मिलने का निर्देश दिया गया था, लेकिन बटालियन प्रमुख से मिलने से पहले उन्होंने खुद को गोली मार ली।

बीएसएफ अधिकारी की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और बीएसएफ अलग-अलग मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment