20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खुला ‘कोरोना मॉल’, जल्द ही हुआ लोकप्रिय

वाराणसी, 12 जून | आपको मास्क, सैनिटाइजर, हैण्ड वॉश के लिए जगह-जगह भटकना पड़ता है, मगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक ऐसा मॉल खुला है। जहां पर कोरोना से बचने के सारे हथियार एक ही छत के नीचे मिल रहे हैं। इससे लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में खुले इस अनोखे कोरोना मॉल में संक्रमण से बचाव के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सभी सामान उपलब्ध हैं। इसे लोग आपदा को अवसर में बदलने की शुरूआत मान रहे हैं। अपने अनोखे नाम के कारण ये मॉल शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोरोना मॉल के संचालक अशोक सिंह ने आईएएनएस को बताया, “लोगों के मन में कोरोना का खौफ खत्म करने के लिए हमने संक्रमण से बचाव का सारा समान एक छत के नीचे ला दिया है। पहले लोगों कोरोना से बचाव के लिए मास्क, गमछा, साबुन और सैनिटाइजर के लिए कई जगह दौड़ लगानी पड़ती थी। लोगों को परेशानी को देखते हुए हमने अपने ‘छोटा मॉल’ को अब “कोरोना मॉल” में बदल दिया। जिस प्रकार से मॉल में सभी समान मिलता है। उसी प्रकार यहां पर कोरोना से बचाव में जितना भी सामान प्रयोग होता सब यहां पर मिलता है।”

उन्होंने बताया कि “अभी मॉल खुले हुए एक सप्ताह हुए हैं। लोग भीड़भाड़ जाने में घबरा रहे थे। इसलिए यहां पर एक ही स्थान पर सारी चीजे जनता के लिए उपलब्ध है। यहां फैषन के साथ नई सामग्री उपलब्ध है। हमनें छोटी जगह में कोरोना से बचाव की सारी चीजें उतारी हैं। इसीलिए यह लोगों को पसंद आ रही है। कोरोना से बचाव में एक से बढ़कर एक हाइटेक मषीनें भी उपलब्ध है। जैसे टनल मशीन, आटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन, थर्मल स्कैनर के अलावा बहुत सी ऐसी वस्तुएं इस मॉल में है जो लोगों को कोरोना से बचाने में काफी कारगर होंगी।”

अशोक सिंह ने बताया कि यहां पर आकर्षक डिजाइन के मास्क, हैंड गल्ब्स, फेस कवर और सैनिटाइजर की ढेरों वैरायटी इस मॉल में उपलब्ध हैं। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए फैंसी मास्क के साथ कलरफुल गमछे शामिल हैं। थर्मल स्कैनिंग मशीन की भी बिक्री हो रही है।

कोरोना मॉल में आने वाले ग्राहक अवनीश ने बताया कि “पहले मास्क और सैनिटाइजर के लिए काफी परेशान होना पड़ रह था। सभी में डुप्लिकेसी का भय था। ऐसे में कोरोना मॉल में एक जगह पर मास्क, ग्लब्स, फेस कवर और सेनिटाइजर की जितनी वैरायटी है। यहां पर मिल रही है, दूसरी जगहों पर ऐसा नहीं है। ”

वाराणसी के निवासी मुकीद ने बताया कि “बहुत कम दिनों यह कोरोना मॉल काफी प्रसिद्ध हो गया है। यहां की सबसे अच्छी बात है यहां सब ब्राण्डेड और अच्छा माल मिल रहा है। जो वायरस को हराने में सहायक है। “

Varanasi: A shop name Corona Mall selling all kind of Coronavirus infection prevention products under one roof.Varanasi: A shop name Corona Mall selling all kind of Coronavirus infection prevention products under one roof.Varanasi: A shop name Corona Mall selling all kind of Coronavirus infection prevention products under one roof.

 

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र: आयुष्मान भारत योजना से येवला में साढ़े चार हजार मरीजों का मुफ्त इलाज, जरूरतमंदों को मिली राहत

Newsdesk

यूपी चुनाव 2027: हरदोई में 2022 में भाजपा का क्लीन स्वीप, इस बार जातीय समीकरण की भूमिका महत्वपूर्ण

Newsdesk

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

Newsdesk

Leave a Comment