20.4 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
खेल

मुश्किल परिस्थिति में धोनी का शांत स्वभाव पसंद : सैमसन

Mahindra impressed with Sanju Samson extra ordinary catch, shares post.

कोच्चि, 12 जून | भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि मुश्किल परिस्थिति में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शांत स्वभाव को वह अपनाना चाहेंगे। 25 वर्षीय सैमसन हाल के समय में भारतीय टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।

सैमसन ने द टाइम्स आफ इंडिया से कहा, “मुश्किल परिस्थितियों में धोनी का शांत स्वभाव और ध्यान, कुछ ऐसा है, जिसे मैं अपने खेल में शामिल करना चाहूंगा। साथ ही मैं बल्लेबाजी के समय में भी इसे अपनाना चाहूंगा।”

सैमसन ने कहा कि दिग्गज आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और धोनी ने हाल के समय में विकेटकीपर की परिभाषा ही बदल दी है।

उन्होंने कहा, ” आज के सभी विकेटकीपर शीर्ष बल्लेबाज हैं। आप दुनिया भर में देखते हैं कि अधिकांश कीपर बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने ऊपरीक्रम में और धोनी ने मध्यक्रम में विकेटकीपर के रूप में खेल को बदल दिया।”

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ” अब विकेटकीपर का होना एक बहुत ही अच्छा शीर्ष या मध्यक्रम बल्लेबाज का होना है, क्योंकि यह टीम के अतिरिक्त गेंदबाज या ऑलराउंडर की मदद करता है।”

अन्य ख़बरें

मौका मिलने पर मैं मैच खत्म करने की कोशिश करता हूं’: तिलक वर्मा

Newsdesk

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

Leave a Comment