23 C
Jabalpur
September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

ममता बनर्जी का लोगों से भीड़ से बचने का आग्रह

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee.(File Photo)

कोलकाता, 12 जून | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और सामाजिक-दूरी के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहने का आग्रह किया, क्योंकि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के लगभग 11,000 मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “मैं आप सभी से बसों में भीड़भाड़ से बचने का आग्रह करूंगी। मैं निजी क्षेत्र से यथासंभव घर से काम करने और रिपोटिर्ंग समय में छूट देने का अनुरोध करती हूं।” उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे जररूत पड़ने पर ही सार्वजनिक स्थल जाएं। 

उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदा और वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं। बंगाल निश्चित रूप से मजबूती के साथ उभरेगा।

अपनी सरकार की ओर से, उन्होंने उन सभी राहतकर्मियों, पुलिस, चिकित्सा बिरादरी और नागरिक समाज संगठनों का भी धन्यवाद किया जो संकटों से निपटने के लिए मदद करने में सबसे आगे रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, “हमें अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। कृपया सामाजिक दूरी मानदंडों का पालन करें और अपने पोषण का ध्यान रखें।”

अन्य ख़बरें

कोलकाता: धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर भवानीपुर थाने के बाहर भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता

Newsdesk

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading