19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
खेल

जर्मन लीग : जुवेंतस, एसी मिलान को हरा कोपा इटालिया फाइनल में

रोम,13 जून | जुवेंतस इस साल कोपा इटालिया के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। तुरीन के एलियांज स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मैच में जुवेंतस ने एसी मिलान के साथ गोलरहित ड्रॉ खेल फाइनल में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह मैच शुक्रवार को खाली स्टेडियम में खेला गया। यह मैच वैसे चार मार्च को खेला जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कोविड-19 के बाद यह इटली में खेला गया पहला मैच है।

13 फरवरी को खेले गए पहले चरण के मैच में मैच 1-1 से बराबरी पर रहा था। दूसरे चरण के मैच की शुरुआत से पहले इटली में कोविड-19 के कारण हुई मौतों, इस बीमारी से लड़ रहे नर्स, डॉक्टरों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

एसी मिलान ने शुक्रवार को बताया कि उसने कोरोनावायरस से लड़ाई में मदद करने के लिए 650,000 यूरोज एकत्रित किया है।

अन्य ख़बरें

तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बल्लेबाजों के अर्धशतक, दूसरे दिन तक साउथ अफ्रीका ने हासिल की बढ़त

Newsdesk

भारत दौरे पर गंवाए सभी 6 मुकाबले, कप्तान न्कोमो ने जिम्बाब्वे टीम से ‘सकारात्मक’ रहने को कहा

Newsdesk

युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत कल्चर बनाना हमारा लक्ष्य’, कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के बाद बोलीं सिरिवर्धने

Newsdesk

Leave a Comment