25 C
Jabalpur
July 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

यूपी के कासगंज में बोलेरो और टैंपों की टक्कर में 8 की मौत

कासगंज, 3 मई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार को पटियाली थाना क्षेत्र में बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हैं। मौके पर सारे अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद ने बताया कि कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मरने वाले सभी 7 लोग टैम्पो में थे। जबकि एक बोलेरो सवार की मौत हो गयी है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार टैम्पों में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। ये महिलाएं पटियाली में आयोजित एक बाबा जी के यहां मिलने जा रही थे। तभी गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

अन्य ख़बरें

कोलकाता मेट्रो परियोजना को मिली नई रफ्तार, किडरपोर-विक्टोरिया सुरंग का काम पूरा

Newsdesk

असम बिहू और माजुली की वैष्णव विरासत के लिए यूनेस्‍को का दर्जा करेगा हासिल

Newsdesk

दिल्ली सरकार ने अभय वर्मा को बनाया मुख्य प्रवक्ता, अनिल शर्मा और हरीश खुराना को भी मिली जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading