20.9 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

टोक्यो, 14 जून (आईएएनएस)| जापान के कागोशिमा प्रांत में अमामीशिमा द्वीप के तट पर रविवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। वहीं उन्होंने कहा कि कोई सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह भूकंप देर रात 12.51 बजे आया था, वहीं इसका केंद्र 28.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 128.3 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। यह भूकंप 160 किलोमीटर की गहराई में आया था।

यह भूकंप कागोशिमा के कुछ 4 हिस्सों में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता जापानी भूकंपीय स्केल पर 7 दर्ज की गई।

हालांकि इससे किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

बच्चे मोबाइल छोड़ें, पेरेंट्स से करें बात: इटली के रेस्तरां ने निकाला अनोखा तरीका

Newsdesk

चीन की अपील, अमेरिका और ईरान युद्ध रोकें और बातचीत आगे बढ़ाएं

Newsdesk

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

Newsdesk

Leave a Comment