25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीयवीडियो

सलमान ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जताया गुस्सा

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उन लोगों के लिए एक गंभीर संदेश लेकर आए हैं, जो कोविड-19 के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक दस मिनट के वीडियो को साझा किया है, जिसमें वह कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले योद्धाओं के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं, जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की रक्षा कर रहे हैं। सलमान ने इस वीडियो में उन लोगों के बारे में भी बात की है, जो लॉकडाउन के समय बाहर निकलकर दूसरों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

अभिनेता ने यह भी साझा किया कि वह इस वक्त अपने फार्म हाउस में फंसे हुए हैं, जहां वह दो दिनों के लिए छुट्टियां बिताने के लिए आए हुए थे, लेकिन अचानक लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वह अपनी मां सलमा खान और अपनी दो बहनों के साथ वहीं रूक गए हैं।

सलमान ने वीडियो में कहा, “आपका काम सिर्फ घर में रहना है और आपसे वह भी नहीं हो पा रहा है! मैं कुछ ऐसे लोगों को जानता हूं, जो कभी भी बाहर नहीं निकलते हैं, लेकिन अब बाहर आ रहे हैं। पुलिस, डॉक्टर्स, बैंक कर्मी आपकी भलाई के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं और आप उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।”

सलमान ने आगे कहा, “डॉक्टर्स और नर्स आपको बचाने के लिए आगे आ रहे हैं और आप उन्हीं पर पत्थर फेंक रहे हैं? जांच में जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, वे अस्पतालों से भाग रहे हैं, आप कहां भाग रहे हैं? जिंदगी की तरफ या मौत की तरफ? मैं उनकी हालत समझता हूं जिनके पास अपने खाने और अपने बच्चों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं है..काफी सारे अच्छे काम हो रहे हैं और ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरा देश साथ में मिलकर काम कर रहा है, लेकिन कुछ जोकरों की वजह से यह बीमारी निरंतर फैल रही है।”

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment