30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर महिला ने की आत्महत्या

रांची, 15 जून (आईएएनएस)| पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर-लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने दो मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद फांसी के फंदे पर लटक गई। इसके पीछे की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है। महिला के पति की मौत लगभग डेढ़ साल पहले हो गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजहों का पता चल पाएगा।

गांव के लोगों के मुताबिक पति अमरनाथ सिंह की मौत के बाद से ही उनकी 25 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी परेशान रहती थी। परिवार में सास और ससुर भी हैं। उसके ससुर मजदूरी करके किसी तरह परिवार की गाड़ी चलाते हैं। वह कुछ दिन पहले ही मजदूरी करने गुजरात गए हैं।

बताया गया कि मंगलवार की शाम जब घर पर कोई नहीं था तब रिंकू देवी ने 5 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और दो साल की पुत्री सपना कुमारी के गले में फंदा लगाकर उनकी जान ले ली और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना के वक्त रिंकू देवी की सास बाजार गई थीं। वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद मिला। बाद में आस पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने साइबर-हॉक 5.0 के तहत साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 3,500 करोड़

Newsdesk

ओडिशा: 76612 करोड़ रुपए के 20 प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, 50000 से अधिक रोजगार पैदा होने की उम्मीद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading