19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली ,18 जुलाई ।  सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में बढ़ी है। अब  शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से  56254 रुपये प्रति 10 ग्राम से अब  5625 रुपये सस्ता है। जबकि, चांदी अपने दो साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से 20434 रुपये सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 226 रुपये महंगा होकर 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी 807 रुपये चढ़कर 55574 रुपये प्रति किलो के रेट पर खुली।
24 कैरेट सोने पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लें तो इसका रेट 52147 रुपये हो जा रहा है, वहीं ज्वैलर का 10 फीसद मुनाफा जोडऩे के बाद सोने का भाव 57362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जा रहा है। त्रस्ञ्ज जोडऩे के बाद चांदी की कीमत 57241 रुपये प्रति किलो हो गई है।  इसमें ज्वैलर का 10 से 15 फीसद मुनाफा अलग से है। यानी आपको 10 फीसद मुनाफा लेकर ज्वैलर करीब 62965 रुपये में देगा।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37972 रुपये
वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37972 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह 3 फीसद त्रस्ञ्ज के साथ  39111 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। ज्वैलर का 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़कर यह 43022 रुपये का पड़ेगा। अब 14 कैरेट सोने का भाव 29618 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। त्रस्ञ्ज के साथ यह 30506 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। इस पर 10 पर्सेंट मुनाफा जोड़ लें तो यह 33557 रुपये का पड़ेगा।
22 व 23 कैरेट गोल्ड के भाव
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50629 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद त्रस्ञ्ज, मेंकिंग चार्ज और 10 फीसद मुनाफा जोड़कर आपको मिलेगा 57362 रुपये  प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  46376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। तीन फीसद त्रस्ञ्ज के साथ यह 47767 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर भी  मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से जोडऩे पर करीब 52544 रुपये का पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

Newsdesk

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment