25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आज मिलेगा देश को नया उपराष्ट्रपति, मतदान शुरू- PM Modi ने सबसे पहले डाला वोट

नई दिल्ली 06 Aug. (Rns): देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा? इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद चुनाव के नतीजे भी आज ही आ जाएंगे। संसद पहुंचकर पीएम मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला।

बता दें कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है। आंकड़ों की मानें तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बंपर जीत पक्की लग रही है।

इस बार देखना यह होगा कि क्या विपक्ष राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव में भी क्रॉस वोटिंग करेगा? जाहिर तौर पर विपक्षी खेमे में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर काफी मतभेद हैं, तो ऐसे में क्रॉस वोटिंग की संभावना पूरी है।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment