23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

आकाशीय बिजली गिरने से दो एयरक्राफ्ट इंजीनियर घायल, नागपुर एयरपोर्ट पर हुई घटना

नागपुर  6 अगस्त (आरएनएस)। महाराष्ट्र में नागपुर एयरपोर्ट पर दो एयरक्राफ्ट इंजीनियरों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से दोनों इंजीनियर घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी है। इसके मुताबिक दोनों इंजीनियरों में से एक की उम्र 28 और दूसरे की 33 साल है।
जानकारी के मुताबिक घटना डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम को हुई। करीब पांच बजकर 30 मिनट पर यहां पर इंडिगो का विमान लैंड हुआ। यात्रियों के चले जाने के बाद दोनों इंजीनियर अंबातकर और ऋषि सिंह इंडिगो एयरक्राफ्ट में काम करने लगे। इसी दौरान बिजली कड़की और एयरक्राफ्ट के ऊपर गिरी। इसके चलते दोनों इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर डॉक्टर हेतेश्याम ने उनकी देखभाल की और इसके बाद उन्हें किंग्सवे हॉस्पिटल भेज दिया गया।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading