25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकार ने तीन कमांडो को हटाया

नई दिल्ली ,17 अगस्त (आरएनएस)।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कमांडो को हटा दिया है। इस साल फरवरी में अजीत डोभाल की सुरक्षा में उस समय चूक हुई थी जब कार में सवार अज्ञात व्यक्ति दिल्ली स्थित उनके घर में घुसने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया था।
डोभाल की वीआईपी सुरक्षा से जुड़े उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है। अजीत डोभाल के हाई सिक्योरिटी वाले घर में घुसने की कोशिश करने वाला शख्स एक लाल कलर की एसयूवी में सवार था। समय रहते कार को इंटरसेप्ट किया गया और उस व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने पकड़ लिया, जो डोभाल के घर की सुरक्षा में लगे थे।
शरीर में चीप होने का किया था दावा
सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में शांतनु रेड्डी नामक शख्स ने एक दावा किया था कि उसके शरीर में एक चिप लगा है और उसे बाहर से कंट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, एमआरआई स्कैन में उसके शरीर में किसी प्रकार की चिप का पता नहीं चला।
बेंगलुरु का रहने वाला था शख्स
अधिकारियों ने कहा था कि व्यक्ति बेंगलुरु का रहने वाला था और मानसिक रूप से डिस्टर्ब था। उसने नोएडा से एक कार किराए पर ली थी। अजीत डोभाल को केंद्र सरकार की ओर से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। जिस समय ये घटना हुई थी उस समय डोभाल अपने आवास पर मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 46 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Newsdesk

दिल्ली के पीतमपुरा में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Newsdesk

आंध्र तट के करीब पहुंचा चक्रवात अर्नब, 150 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

Newsdesk

Leave a Comment