July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

लगभग 14 मिलियन अमेरिकी बच्चे कोविड-19 से संक्रमित

वाशिंगटन ,17 अगस्त । अमेरिका में लगभग 14 मिलियन बच्चे कोविड-19 से संक्रमित है। यह जानकारी अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की नवीनतम रिपोर्ट से सामने आई है। इनमें से लगभग 371,000 मामले पिछले चार हफ्तों में आए हैं।
इसमें कहा गया है कि 2022 में लगभग 6.4 मिलियन मामले जोड़े गए हैं।
11 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान, लगभग 87,000 बच्चे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कहा कि, नए वैरिएंट से संबंधित बीमारी की गंभीरता के साथ-साथ संभावित दीर्घकालिक प्रभावों का आकलन करने के लिए अधिक आयु-आधरित डेटा एकत्र करने की जरूरत है।
आगे अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने कहा, यह जानना जरूरी है कि बच्चों के स्वास्थ्य पर महामारी के तत्काल प्रभाव क्या हैं, लेकिन महत्वपूर्ण रूप से हमें इस पीढ़ी के बच्चों और युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण पर लंबे समय तक चलने वाले प्रभावों की पहचान करने और उन्हें संबोधित करने की आवश्यकता है।
बुधवार की सुबह तक, अमेरिका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 10,63,087 थी।

अन्य ख़बरें

बीपीएससी टीआरई-3 पेपर लीक मामले में बिहार से एक डॉक्टर गिरफ्तार

Newsdesk

पाकिस्तान: बच्चों में एचआईवी संक्रमण को लेकर विरोध, सरकारी अस्पतालों की असुरक्षित चिकित्सा प्रद्धति पर उठे सवाल

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading