September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कार से जा रहे 2 युवकों को यूं खींच लाई मौत, हुए दर्दनाक हादसे का शिकार

जालंधर ,26 अगस्त (आरएनएस)।  जालंधर जी.टी. रोड पर घटे एक दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। मृतक नौजवानों की पहचान गुरविंदर सिंह और जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक एक आश्रम के सेवादार हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह और जसविंदर सिंह अपनी कार से चंडीगढ़ बाईपास की ओर आ रहे थे कि फगवाड़ा जालंधर जीटी रोड चंडीगढ़ बाईपास मेहटा के नजदीक सड़क के बीचो-बीच खड़े ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दोनों गंभीर जख्मी हो गए। दोनों को एंबुलेंस द्वारा फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आश्रम के मुख्य सेवादार मुख्त्यार सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading