36 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, 2 की मौत

KARACHI, Nov. 23, 2018 (Xinhua) — Policemen cordon off the attack site in Karachi, Pakistan, on Nov. 23, 2018. At least five people including two policemen were killed on Friday morning in a terrorist attack in the diplomatic area in Karachi, police and hospital officials said. (Xinhua/Stringer)

कराची, 29 जून | कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (पीएसएक्स) में गोलीबारी और ग्रेनेड हमले में करीब दो नागरिकों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए हैं। यह जानकारी जियो न्यूज की रिपोर्ट से मिली।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएसएक्स की इमारत में चार आतंकवादियों ने धावा बोलने के बाद गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस ने कहा कि चार में से तीन आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि एक अभी भी इमारत के अंदर छिपा हुआ है।

आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार पर ग्रेनेड हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी के बाद इमारत के अंदर प्रवेश किया।

घायल लोगों में पीएसएक्स इमारत के बाहर तैनात एक पुलिस अधिकारी और सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। वहीं आसपास के इलाकों को पुलिस और रेंजर्स के जवानों ने सील कर दिया है।

पीएसएक्स इमारत के अंदर से लोगों को पीछे के दरवाजे से बाहर निकाला गया।

पीएसएक्स के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा, “पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “वे पाकिर्ंग एरिया से आए और सभी पर खुलेआम गोलीबारी करने लगे।”

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading