22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सैकड़ों लोगों की भागीदारी के साथ भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू

पलक्कड़ 26 Sep. (Rns): कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा’ के 19 वें दिन सोमवार को इस जिले के शोरनूर में सैकड़ों लोगों की भागीदारी के साथ फिर से शुरू हुयी।

भारत जोड़ो यात्रा के इस केरल चरण का सुबह साढ़े दस बजे पट्टांबी में ठहराव होगा। इसके बाद यह यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होकर शाम सात बजे पलक्कड़ के कोप्पम पहुंचेगी।

राज्य की 19 दिनों की यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक में शुरू होने से पहले सात जिलो से होकर गुजरेगी और 450 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करेगी।

पांच महीने तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से श्रीनगर तक साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल यात्रा है। यह सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानताओं और राजनीतिक केंद्रीकरण को उजागर करने के उद्देश्य से पार्टी के राष्ट्रीय जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading