September 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

मोजाम्बिक में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने


मापुटो ,07 अक्टूबर । मोजाम्बिक ने देश में एक वयस्क पुरुष में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री आर्मिडो टियागो ने कहा कि लक्षण दिखने के बाद मामले का परीक्षण किया गया और मापुटो शहर में मामले की पहचान की गई।
टियागो ने कहा, इस समय, सभी संभावित संपर्को का पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है ताकि उन्हें परीक्षण के लिए प्रस्तुत किया जा सके।
मंत्री ने लोगों से बीमारी के उभरने के जवाब में शांत रहने की अपील की, और ‘आधिकारिक मीडिया के माध्यम से घबराहट से बचने और इसके बारे में जानकारी का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र पहले से ही कर्मचारियों को बीमारी के मामलों की पहचान करने और उनका इलाज करने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।
जून में पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि होने के बाद से देश हाई अलर्ट पर है।

अन्य ख़बरें

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: एससीओ समिट में पीएम मोदी

Newsdesk

एससीओ शिखर सम्मेलन: बिश्केक में प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग से की मुलाकात

Newsdesk

जी-20 में भारत ने किया अमेरिका के ग्रोथ एजेंडे का समर्थन, सीतारमण बोलीं-वैश्विक असंतुलन दूर करना जरूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading