May 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

आयुष्मान की एन एक्शन हीरो का ट्रेलर जारी, जयदीप से भिड़ते दिखे अभिनेता

अभिनेता आयुष्मान खुराना जल्द एन एक्शन हीरो में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर को दर्शकों के बीच आएगी। इसमें आयुष्मान का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। अनिरुद्ध अय्यर ने इसका निर्देशन किया है। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसमें अभिनेता जयदीप अहलावत आयुष्मान के साथ भिड़ते हुए दिखे हैं। फिल्म के ट्रेलर में मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की झलक भी दिखी है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इसमें एक्शन, सस्पेंस, क्राइम और ग्लैमर का तड़का लगाया गया है। आयुष्मान और जयदीप एक-दूसरे का आमना-सामना करते दिखे हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आयुष्मान की फिल्मों के खिलाफ बायकॉट मुहिम चलाई जा रही है। अब ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्यों आयुष्मान अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखे। इसमें मलाइका अरोड़ा एक गाने पर परफॉर्म करती हुई नजर आई हैं। ट्रेलर में अभिनेता जयदीप अहलावत आयुष्मान पर भारी पड़ते हुए दिखे हैं। उनका हरियाणवी लहजा लोगों का ध्यान खींच रहा है। आयुष्मान ने खुद को एक्शन में ढालने की कोशिश की है। इसकी कहानी में काफी ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।इस साल जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। इसका पहला शेड्यूल लंदन में फिल्माया गया था। आनंद एल रॉय और भूषण कुमार ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का लेखन नीरज यादव और अनिरुद्ध ने किया है। अनिरुद्ध इससे पहले आनंद को उनकी फिल्म जीरो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में असिस्ट कर चुके हैं। बता दें कि यह अनिरुद्ध के निर्देशन की पहली फिल्म है। रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान की एन एक्शन हीरो में अक्षय कुमार कैमियो की भूमिका में नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। एक सूत्र ने बताया, फिल्म का शीर्षक एन एक्शन हीरो है। हिंदी सिनेमा के ऑरिजनल एक्शन हीरो अक्षय कुमार की उपस्थिति के बिना कोई इस शीर्षक के साथ फिल्म कैसे बना सकता है। अक्षय पहले ही फिल्म में अपने एक महत्वपूर्ण हिस्से की शूटिंग कर चुके हैं। आयुष्मान की पिछली फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई थी। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इससे पहले उनकी फिल्में अनेक और चंडीगढ़ करे आशिकी को भी दर्शकों ने नकार दिया था। उनके खाते से ड्रीम गर्ल 2 जुड़ी हुई है। इस फिल्म के लिए उन्होंने फिर राज शांडिल्य और एकता कपूर के साथ हाथ मिलाया है। इसमें उनके साथ अनन्या पांडे दिखाई देंगी।

अन्य ख़बरें

पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए राकेश रोशन, बताया ‘फेवरेट यंग मैन

Newsdesk

चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं फिल्म की पहली झलक ने किया हैरान

Newsdesk

गायक से संगीतकार बनने की राह पर श्रेया घोषाल, कहा-हर गायक के अंदर छिपा होता है एक संगीतकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading