26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज द रेलवे मेन अगले साल के लिए टली

पिछले काफी समय से भोपाल गैस त्रासदी पर बन रही यशराज बैनर की पहली वेब सीरीज द रेलवे मेन सुर्खियों में है। यह सीरीज काफी बड़े स्तर पर बन रही है। यह यशराज की पहली सीरीज है, इसलिए दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई है। दरअसल, सीरीज में वीएफएक्स का अभी अच्छा-खासा काम बचा है।एक सूत्र ने बताया, निर्माता इस सीरीज को वीएफएक्स के लिहाज से बढिय़ा से बढिय़ा बनाने की कोशिश कर रहे है। वे दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी और समय लगेगा, इसलिए द रेलवे मेन की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह इस साल 2 दिसंबर को आने वाली थी। अब निर्माता अगले साल की शुरुआत में इसका प्रीमियर करने की सोच रहे हैं।वेब सीरीज द रेलवे मेन में पैन इंडिया स्टार आर माधवन लीड रोल में हैं। उनके साथ इस सीरीज में स्पेशल ऑप्स से फिर से लाइमलाइट में आए के के मेनन, मिर्जापुर सीरीज के चर्चित अभिनेता दिव्येंदु शर्मा और इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आएंगे। जाहिर तौर पर यह बाबिल के लिए एक बड़ा मौका है। इस सीरीज का ऐलान पिछले साल भोपाल त्रासदी वाले दिन ही किया गया था। निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर रहे हैं। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती द रेलवे मैन भोपाल स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों की कहानी है। आदित्य चोपड़ा के मुताबिक, सीरीज भोपाल के उन वीरों को सलामी देने की एक कोशिश है, जिन्होंने 38 साल पहले इस शहर पर मुसीबत आने पर हजारों लोगों की जान बचाई। इस दर्दनाक हादसे को लेकर 2014 में फिल्म भोपाल ए प्रेयर ऑफ रेन भी बनी थी। निर्देशक रवि कुमार ने इसके जरिए दर्शकों को इस खौफनाक कहानी से रूबरू कराया। इसमें मार्टिन शीन, मिशा बार्टन, कल पेन और राजपाल यादव ने अहम भूमिका निभाई थी। मध्य प्रदेश के भोपाल में 2-3 दिसंबर, 1984 यानी 38 साल पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। इतिहास में जिसे भोपाल गैस कांड, भोपाल गैस त्रासदी का नाम दिया गया है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे लगभग 15,000 से अधिक लोगो की जान गई और कई लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए, जो आज भी त्रासदी की मार झेल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading