22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मुंह बंद, कान खुले हैं : मप्र में प्रवेश करने पर राहुल गांधी

बुरहानपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)| भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता। राहुल गांधी महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश आकर बहुत खुशी हो रही है। इस यात्रा के दौरान बहुत बातचीत होगी और आपके गले भी लगूंगा।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों की किसानों की समस्याएं समझेंगे क्योंकि हर इलाके की समस्या अलग होती है। हर रोज यात्रा के दौरान 25 से 30 किलोमीटर हम लोग चलते हैं, चलते हुए हम किसी से बात नहीं करते, हम अपनी बात नहीं करते, मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, हमारे मन की बात नहीं, आपके मन की बात क्या है। किसानों के मन की बात क्या है, व्यापारियों के मन की बात क्या है, युवाओं के मन की बात क्या है, मजदूरों के मन की बात क्या है, यह हम सुनते हैं और सिर्फ सुनते हैं। उसके बाद 15 मिनट ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट शाम को सात बजे हम अपनी बात रखते हैं।

राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा के दौरान बहुत मजा आएगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी और आप देखना लाखों किसान, लाखों युवा, बेरोजगार युवा इस यात्रा में शामिल होंगे और पूरे मध्यप्रदेश में चल कर दिखाएंगे।

राहुल ने कहा, ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 36 सौ किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे।

Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra.
Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra.

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading