September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को मिला प्रियंका का साथ

खंडवा, 24 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में दूसरा दिन है, यह यात्रा खंडवा जिले में है और इस यात्रा को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और उनके परिवार का भी साथ मिला है। भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन खंडवा के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई, इस यात्रा मंे राहुल, प्रियंका, राबर्ट वाड्रा भी साथ है। यह यात्रा आज लगभग 25 किलो मीटर का रास्ता तय करेगी। प्रियंका गांधी बुधवार रात को हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से सड़क मार्ग से यात्रा स्थल तक पहुंची।

बताया गया है कि प्रियंका गांधी चार दिन तक इस यात्रा में साथ रहने वाली है। राहुल और प्रियंका एक साथ चले, दोनों ने कभी हाथ हिलाकर तो कभी हाथ जोड़कर जमा लोगों का अभिवादन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी यात्रा को लेकर जोश नजर आ रहा है।

ज्ञात हो कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा ने बुधवार को बुरहानपुर के बोरदली गांव में प्रवेश किया था। यह यात्रा खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है।

इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। उनके एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading