22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजी

गूगल ने मैसेज में फुल इमोजी रिएक्शन्स का परीक्षण किया शुरू

सैन फ्रांसिस्को, 24 नवंबर (आईएएनएस)| गूगल ने अपने मैसेज प्लेटफॉर्म में फुल इमोजी रिएक्शन्स का परीक्षण शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स किसी भी इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स के लिए फुल इमोजी रिएक्शन्स पहले ही शुरू हो चुका हैं।

पिछले कुछ समय से, यूजर आरसीएस (रिच कम्युनिकेशंस सर्विसेज) चैट थम्स अप/डाउन पर लंबे समय तक दबाकर केवल सात इमोजी के साथ प्रतिक्रिया करने में सक्षम हैं। जिसमें दिल-आंखों वाला मुस्कुराता हुआ चेहरा, खुशी के आंसू वाला चेहरा, खुले मुंह वाला चेहरा, रोता हुआ चेहरा और गुस्सैल चेहरा शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में यूज्ड रिएक्शन्स पहली लाइन में प्रदर्शित होंगी, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या यह अंतत: सात डिफॉल्ट्स की जगह लेगी।

इस महीने की शुरूआत में, टेक दिग्गज ने अपने मैसेज प्लेटफॉर्म में एक नए डिजाइन की गई गैलरी-फोकस्ड ‘फोटो पिकर’ की टेस्टिंग शुरू की।

रिडिजाइन किए गए फोटो पिकर के साथ यूजर्स लेफ्ट ओर स्वाइप करके लगभग 22 इमेज देख सकते हैं और यह कैमरे को जल्दी से खोलने के लिए एक शॉर्टकट भी प्रदान करता है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading