30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

लद्दाख मुद्दे पर भारत को जापान का मजबूत समर्थन

Ambassador-designate of Japan Satoshi Suzuki presents his credentials to President Ram Nath Kovind in New Delhi on Nov 27, 2019. (Photo: RB)

नई दिल्ली, 3 जुलाई । भारत के प्रति मजबूत समर्थन जाहिर करते हुए जापान ने शुक्रवार को चीन पर निशाान साधा और कहा कि वह लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है।

गौरतलब है कि पिछले महीने चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित 20 जवान शहीद हो गए थे।

नई दिल्ली में टोक्यो के राजदूत सातोशी सुजुकी ने शुक्रवार को खुलासा किया कि उन्होंने लद्दाख में भारत-चीन टकराव के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रंगला से बातचीत की है।

सुजुकी ने बाद में ट्वीट किया, “विदेश सचिव श्रंगला के साथ अच्छी बातचीत हुई। शांतिपूर्ण समाधान को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की नीति सहित एलएसी पर स्थिति को लेकर उनकी ब्रीफिंग को सराहा। जापान भी बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद करता है। जापान यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है।”

यह बयान जापान द्वारा एक निश्चित कानून को संशोधित करने के हफ्तों बाद आया है, जो इसे भारत, आस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ रक्षा खुफिया जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। अब तक, कानून केवल अपने निकटतम सहयोगी अमेरिका के साथ खुफिया जानकारी साझा करने की अनुमति देता था।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading