26.5 C
Jabalpur
May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

रेलवे ट्रैक पर रील बनाते तीन ने गंवाई जान

गाजियाबाद, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| गाजियाबाद में ट्रेन से टकराकर 3 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो युवक एक युवती शामिल है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर गए थे। तेज गति से आती ट्रेन की चपेट में आकर तीनों की मौत हो गई। घटना गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज उननकी पहचान का प्रयास कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच में हुआ। पद्मावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने बताया कि तीन युवक-युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे। उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी, जिससे ये प्रतीत हो रहा था कि वो वीडियो शूट कर रहे हैं। पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन वे हटे नहीं और ट्रेन के चपेट में आ गए।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले एक व्यक्ति के मोबाइल की डिस्प्ले स्क्रीन टूट गई, लेकिन वह काम कर रहा था। इस मोबाइल के जरिये एक मृतक की पहचान 25 वर्षीय शकील पुत्र बशीर के रूप में हुई। वो मसूरी में खाचा रोड का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था। लेकिन बाकी दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस केमुताबिक लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है, उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है।

डीसीपी रूरल जोन डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना प्राप्त हुई की कल्लू गढ़ी रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवकों द्वारा रील बनाई जा रही है। तभी तेज रफ्तार पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading