30.1 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म द वैक्सीन वॉर की शूटिंग

इस साल अपनी द कश्मीर फाइल्स के साथ भारी सफलता का स्वाद चखने वाले निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लखनऊ में अपनी अगली परियोजना द वैक्सीन वॉर की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक ने अपने फॉलोअर्स के साथ अपडेट साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के स्क्रिप्ट की एक तस्वीर को शेयर कर कैप्शन दिया, गुड मार्निग, हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी। कुछ दिन पहले विवेक ने फिल्म के रिसर्च वर्क की एक झलक शेयर की थी। द वैक्सीन वॉर कोविड’9 महामारी के अनिश्चित समय के दौरान चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के अंतहीन समर्थन को देखते हुए बनाई गई है।निर्देशक ने पहले साझा किया है कि इस विषय पर शोध करने और दर्शकों के सामने सही तथ्य पेश करने में लगभग एक साल लग गया। फिल्म की कहानी 3200 पन्नों में लिखी गई है और 82 लोगों ने दिन-रात कहानी पर काम किया। कुशल अनुसंधान करने के लिए, टीम ने वास्तविक वैज्ञानिक और टीका विकसित करने वाले लोगों से मुलाकात की।पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म 15 अगस्त, 2023 को हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

मेरा दूसरा जन्म’, ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने के चार साल पूरे, छवि मित्तल ने बताया अब तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading