22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान नहर में गिरने से 7 की मौत

अमरावती, 29 दिसंबर | आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के कुंदुकुर शहर में बुधवार को टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के एक रोड शो के दौरान नहर में गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

त्रासदी के बाद नायडू ने तुरंत बैठक रद्द कर दी और मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और पार्टी नेताओं को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

तेदेपा की आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष किंजरापु अच्चेन्नायडू ने तेदेपा कार्यकर्ताओं की मौत को बेहद परेशान करने वाला बताया।

उन्होंने एक बयान में कहा, “तेदेपा परिवार के 7 सदस्यों को एक साथ खोना शब्दों से परे एक त्रासदी है। कार्यकर्ताओं की मौत पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पार्टी मृतक कार्यकर्ताओं के परिवारों का हर तरह से समर्थन करेगी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐसी घटनाएं न हों।”

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading