May 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद में फूड कैफे के अंदर चल रहा था अवैध बार

गाजियाबाद, 17 जनवरी | गाजियाबाद पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान में यहां एक फूड कैफे के अंदर चल रहे अवैध बार का पता लगाया। बिना अनुमति के बार चल रहा था और यहां ग्राहकों को विदेशी ब्रांड की शराब परोसी जा रही थी, इसके अलावा रूसी लड़कियों को बार में नर्तकियों के रूप में नियुक्त किया जाता था।

पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के आरडीसी राज नगर स्थित टासा रेस्टोरेंट के अंदर अवैध रूप से बार चल रहा था।

पुलिस और आबकारी टीम ने रेस्टोरेंट में छापा मारा तो पाया कि, उसके पास बार चलाने का लाइसेंस नहीं है।

सूत्रों की माने तो बार संचालक संयम कोहली खुद को भाजपा युवा मोर्चा नगर इकाई का कोषाध्यक्ष बताता है।

सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री वी. के. सिंह सहित कई भाजपा नेताओं के साथ संयम कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।

आबकारी विभाग के मुताबिक छापेमारी के दौरान बार में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी।

विभाग ने मौके से शराब की कई बोतलें बरामद की, जिसके बाद अवैध बार के संचालक श्याम लाल के पुत्र संयम कोहली के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading