24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘टाइगर-3’ के एक्शन सिक्वेंस तैयार कर रहे हैं दुनिया के तीन बेस्ट एक्शन डायरेक्टर

मुंबई, 13 अप्रैल | सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ के एक्शन सिक्वेंस तैयार करने के लिए दुनिया के तीन जाने-माने एक्शन डायरेक्टर फ्रांज स्पिलहॉस, परवेज शेख और से-योंग ओह एक साथ काम कर रहे हैं। ‘टाइगर-3’ के निर्माता फिल्म के एक्शन सक्विेंस को और मनोरंजक बनाना चाहते हैं ताकि दर्शकों ने ‘पठान’ में जो देखा है उन्हें उससे भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिले।

एक सूत्र ने कहा, हमें मालूम है कि सलमान खान और शाहरुख खान ‘टाइगर 3’ में एक साथ दिखेंगे। आदित्य चोपड़ा और निर्देशक मनीष शर्मा चाहते हैं कि इस ऐतिहासिक एक्शन सिक्वेंस का इंपैक्ट दर्शकों पर ‘पठान’ से कुछ ज्यादा होना चाहिए।

उन्होंने कहा, हमने सुना है कि टाइगर 3 में एक नहीं दुनिया के तीन एक्शन डायरेक्टर मिलकर ब्लॉकबस्टर के एक्शन सिक्वेंस तैयार कर रहे हैं। देखते हैं क्या निकलकर सामने आता है।

अन्य ख़बरें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

Leave a Comment