22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गूगल का ‘नियरबाई शेयरिंग’ टूल अगस्त में

सैन फ्रांसिस्को, 19 जुलाई | गूगल अगस्त में एप्पल एयरड्रॉप जैसे फाइल शेयरिंग फीचर को एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है। जीएसएम अरिना के रिपोर्ट अनुसार, यह टूल पहले बीटा वर्जन में उपलब्ध होगा। यह फीचर केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। जो एंड्रॉइड 6 से ऊपर उपयोग कर रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें ओएस वर्जन की आवश्यकता होगी। गूगल नियरबाई शेयर बीटा टेस्ट के लिए लाएगा।

इस अपडेट को प्राप्त करने के लिए एंड्रॉइड यूजर्स प्ले स्टोर में जाएंगे, जिसे डॉउनलोड करके उपयोग किया जाएगा।

इस फीचर से एंड्रॉइड यूजर्स आसानी से अपनी फाइल, फोटो, लिंक नियरबाई फोन में ट्रांसफर कर सकते हैं। यह फीचर बिल्कुल एप्पल एयरड्राप जैसे है, जो ब्लूटूथ, वाईफाई की मदद से फाइल ट्रांसफर करता है।

यूजर्स सबसे पहले फाइल सेलेक्ट करेंगे और शेयर के ऑप्शन में टैप करते ही नियरबाई शेयर का ऑप्शन दिखाई देखा, जिसे क्लिक करते ही पास मौजूद डिवाइस से कनेक्ट हो जाएगा। डिवाइस के अनुमति देने के कुछ सेकेंड मात्र में फाइल ट्रांसफर हो जाएगा।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading