22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में कई बार रेप के बाद नाबालिग लड़की हुई प्रेग्नेंट

नई दिल्ली, 31 मई | दिल्ली में 16 साल की एक लड़की के साथ 21 साल के लड़के ने कई बार रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गई। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये बात कही। मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लड़की ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे पटेल नगर के एसवीबीपी अस्पताल ले जाया गया। पता चला कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है।

पुलिस को एसवीबीपी अस्पताल में सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने के बाद उसे अस्पताल लाया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और लड़की को लेडी हाडिर्ंग अस्पताल में ट्रांसफर किया, जहां पता चला कि वह छह हफ्ते की गर्भवती है। दिल्ली महिला आयोग की एक सलाहकार ने उसकी काउंसलिंग की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश में उसकी मौसी के गांव में एक मुकेश ने उसके साथ संबंध बनाए।

अधिकारी ने कहा, मुकेश भी दिल्ली में उसके घर आया और उसका यौन उत्पीड़न किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (बलात्कार) और पॉक्सो की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading