25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म जरा हटके जरा बचके देख रहे दर्शकों से मिलने पहुंचे विक्की-सारा, साझा किया वीडियो

विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके को बेशक समीक्षकों द्वारा कुछ खास प्रतिक्रिया न मिली हो, लेकिन इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की टिकट खिड़की पर लंबी कतार लगी हुई है। जरा हटके जरा बचके ने 2 जून को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाया था और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। अब विक्की-सारा ने सिनेमाघर में जरा हटके जरा बचके देख रहे दर्शकों को खास तोहफा दिया है। विक्की ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो और सारा अपने प्रशंसकों के साथ खचाखच भरे थिएटर में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में विक्की ने लिखा, हाउसफुल। दिल फुल। आभारी। ये वीकेंड भरा था ढेर सारे प्यार और एक प्यारे सरप्राइज से। सहपरिवार के टिकट बुक करें। जरा हटके जरा बचके ने 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 21.74 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अब सारा ने जरा हटके जरा बचके में उनके प्रदर्शन की सराहना करने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।सारा ने बताया, मैं वास्तव में खुद को बड़े पर्दे पर देखने से चूक गई हूं और मैं उस गर्मजोशी, प्यार और स्वीकृति के लिए उत्साह और आभार से भरी हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने एक बार फिर से बॉलीवुड डेब्यू किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं आगे बढ़ती रहूंगी। उन्होंने कहा, इस जीत का जश्न मनाना महत्वपूर्ण है। हर फिल्म से कुछ न कुछ सीखना चाहिए और मैं इससे भी सीख रही हूं।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment