18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

यूजर्स के डेटा संग छेड़छाड़ के लिए ट्विटर पर 25 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Twitter.

सैन फ्रांसिस्को, 4 अगस्त | ट्विटर ने खुलासा किया है कि विज्ञापन के लाभ के लिए यूजर्स के फोन नंबर और ईमेल आईडी के अनुचित उपयोग से संबंधित एक जांच में कंपनी की तरफ से यूएस फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) को 25 करोड़ डॉलर तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 28 जुलाई को एफटीसी की तरफ से कंपनी को शिकायत मिली जिसमें एफटीसी के साथ साल 2011 में ट्विटर के सहमति आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया गया और बताया गया कि यूजर्स के निजी जानकारियों की सुरक्षा कंपनी द्वारा कैसे की जाती है, इस बारे में उन्हें गुमराह न करें।

ट्विटर ने सोमवार को अपनी दूसरी तिमाही की वित्तीय फाइलिंग के दौरान कहा, “यह आरोप साल 2013 से 2019 की अवधि के बीच लक्षित विज्ञापन के लिए सुरक्षा उद्देश्यों के लिए कंपनी के फोन नंबर और/या ईमेल आईडी से संबंधित डेटा के उपयोग से था।”

ट्विटर ने कहा, “कंपनी का अनुमान है कि इस संदर्भ में संभावित नुकसान की सीमा 15 करोड़ डॉलर से 25 करोड़ डॉलर के बीच होगी और कंपनी को 15 करोड़ डॉलर मिले हैं।”

कंपनी ने आगे कहा, “मामले को अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है और अंतिम परिणाम कब तक प्राप्त होंगे इसे लेकर किसी निश्चित समय सीमा का आश्वासन नहीं दिया जा सकता है।”

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment