25.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जरा हटके जरा बचके ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा

2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को बेशक समीक्षकों द्वारा कुछ खास प्रतिक्रियाएं नहीं मिली हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसके चलते अपनी रिलीज के 10वें दिन जरा हटके जरा बचके ने 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के 10वें दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.28 करोड़ रुपये हो गया है। जरा हटके जरा बचके का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें विक्की और सारा के अलावा शारिब हाशमी, सुष्मिता बनर्जी, नीरज सूद और इनामुलहक भी अहम भूमिकाओं में हैं। जरा हटके जरा बचके लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी है।विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 40 करोड़ रुपये में बनी ये विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ने कुछ ही दिनों में बजट से ज्यादा कमाई कर ली है।विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की कमाई के इन आंकड़ों को देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश दिखाई दिए।विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की फिल्म में 10वें फिर उछाल देखने को मिला है। विक्की कौशल और सारा अली खान की जरा हटके जरा बचके की कमाई में 25 प्रतिशत उछाल देखने को मिल है।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment