September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

इंदौर में नशाखोरी के खिलाफ सड़क पर उतरे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

इंदौर, 16 जून | मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर नशे के कारोबार का बड़ा अड्डा बनत जा रहा है। बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ गुरुवार की रात को सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। वहीं बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने पथराव किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार की रात को शहर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने पलासिया क्षेत्र में चक्का जाम भी किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को चक्का जाम खत्म करने को कहा, मगर उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठियां भी चलाई, इससे बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की आंदोलन, धरना, प्रदर्शन की सूचना नहीं दी गई थी जब इन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया, तो उन्हें समझाइश दी गई, बाद में उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading