22.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

विवेकानंद हत्या मामले के सरकारी गवाह पर नाबालिग के साथ मारपीट का आरोप

अमरावती, 20 जून | आंध्र प्रदेश के पुलिवेंदुला शहर में पुलिस ने पूर्व मंत्री वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने शेख दस्तागिरि के खिलाफ एक नाबालिग लड़के के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। एक महिला ने शिकायत की थी कि दस्तागिरि उसके बेटे को जबरन अपने साथ ले गया है और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला शहर में जयम्मा कॉलोनी स्थित उसके घर से लड़के को छुड़ाया।

लड़के को पुलिवेंदुला के सरकारी क्षेत्र के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़ित के रिश्तेदार और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।

कुललायम्मा ने कहा कि उसने और उसके पति ने छह महीने पहले दस्तागिरि से ब्याज पर 40,000 रुपये का कर्ज लिया था। दंपति हर सप्ताह ब्याज चुका रहा था। वे पिछले 10 दिन से ब्याज का भुगतान नहीं कर सके तो दस्तागिरि ने उनके बेटे को उठा लिया और उसे अपने घर पर नजरबंद कर लिया। उसने कथित तौर पर लड़के को प्रताड़ित भी किया।

महिला ने कहा कि उसने उन्हें धमकी भी दी कि अगर उन्होंने यह बात किसी को बताई तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। दस्तागिरि को भी थाने बुलाया गया। हालांकि उसने आरोपों से इनकार किया।

दस्तागिरि विवेकानंद रेड्डी का ड्राइवर था, जिनकी 15 मार्च 2019 को पुलिवेंदुला स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई थी। वह इस हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक था। हालांकि, वह इस मामले में सरकारी गवाह बन गया।

विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे।

सीबीआई ने हाल ही में ट्रायल कोर्ट को बताया कि उसने कडप्पा के सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी को एक आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया है। केंद्रीय एजेंसी अविनाश रेड्डी के पिता वाई.एस. भास्कर रेड्डी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो विवेकानंद रेड्डी के चचेरे भाई हैं।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading