सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में विधानसभा के प्रवेश द्वार पर महिला के बैग से चाकू मिला

बेंगलुरु, 10 जुलाई । कर्नाटक में विधान सौध के सुरक्षा कर्मचारियों को सोमवार को एक महिला के बैग में चाकू मिला, जो पूर्वी गेट से इमारत में प्रवेश कर रही थी।

पुलिसकर्मियों ने चाकू को अपने कब्जे में ले लिया और महिला को राज्य विधानसभा के अंदर जाने दिया। हालांकि बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को बिल्डिंग से बाहर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि वह महिला के बारे में जानकारी जुटा रही है। अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

पिछले सप्‍ताह कर्नाटक पुलिस ने एक ऐसे शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसने खुद के विधायक होने का दावा किया था और पिछले सप्‍ताह बजट पेश होने के दौरान राज्य विधानमंडल में बैठा था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री डाॅ. जी. परमेश्वर ने पुलिस से सुरक्षा उल्लंघन के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। इस सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सी.डी.थिप्पेरुद्रप्पा उर्फ करियप्पा चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु तालुक के डोड्डापेटे के निवासी के रूप में हुई।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि शख्स मानसिक रूप से अस्थिर है और खुद को वकील बताता है। आरोपी शुक्रवार को पूर्वी गेट से विधानसभा में दाखिल हुआ था। जब मार्शलों ने उसे रोका तो उसने खुद के विधायक होने का दावा किया।

सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे पहली बार बना विधायक समझा और अंदर जाने दिया। आरोपी दोपहर करीब 12 बजे हॉल में दाखिल हुआ और जद (एस) विधायक करेम्मा नायक की सीट पर बैठ गया। जद (एस) विधायक शरणगौड़ा कंदाकुर ने मामले को स्पीकर के सामने रखा।

जब तक अधिकारी कार्रवाई करते तब तक वह सीट से गायब हो चुका था। हालांकि पुलिस उसे विधान सौध के परिसर में पकड़ने में कामयाब रही। आरोपी विधायक की सीट पर बैठ गया था और 15 मिनट तक सत्र में शामिल हुआ था।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading