August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को हिमाचल में आई तबाही का लेंगे जायजा

 नई दिल्ली, 19 अगस्त । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार, 20 अगस्त को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश का दौरा कर भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेंगे।

नड्डा इस प्राकृतिक त्रासदी में दिवंगत हुए लोगों के परिवारजनों के साथ मुलाक़ात भी करेंगे। वे समरहिल, शिमला में भारी बारिश के कारण हुए ध्वस्त प्राचीन शिव मंदिर स्थल का मुयायना करेंगे और साथ ही शिमला एवं बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे।

नड्डा रविवार को सुबह 9 बजे पांवटा साहिब (सिरमौर) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सड़क मार्ग द्वारा 9:35 बजे गांव सिरमौरी ताल एवं कच्ची ढांग पहुंचेंगे जहां वे सिरमौरी ताल क्षेत्र में बादल फटने से उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेंगे तथा इस हादसे में दिवंगत 5 सदस्यों के परिवारजनों से मुलाक़ात भी करेंगे।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 11:20 बजे शिमला के शिवबावडी, समरहिल पहुंचेंगे जहां वे भारी बारिश से तबाह हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का जायजा लेंगे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं और यहां पर राहत और बचाव कार्य अब तक चल रहा है। इसके पश्चात् वे कृष्णानगर, शिमला बाईपास होते हुए कृष्णानगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकानों और इसके कारण हुए नुकसानों का जायजा लेंगे।

नड्डा दोपहर एक बजे शिमला के होटल पीटरहॉफ में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे। इसके पश्चात वे 3:15 बजे बिलासपुर के सर्किट हाउस पहुंचकर भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीड़ित शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाक़ात करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी करेंगे।

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading