18.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

सुपरस्टार धनुष की सादगी के कायल हुए फैंस, असिस्टेंट की शादी में सिंपल कैजुअल में पहुंचे

चेन्नई, 18 सितम्बर । साउथ स्टार धनुष अपने असिस्टेंट आनंद की शादी में शामिल हुए। इस दौरान उनकी सादगी देख हर कोई उनका कायल हो गया। वह सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने शर्ट, डेनिम पैंट और बेसबॉल कैप पहनी हुई थी।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धनुष शादी समारोह में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह नवविवाहित जोड़े के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, धनुष अगली बार अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित ‘कैप्टन मिलर’ में दिखाई देंगे, जिन्होंने पहले ‘रॉकी’ और ‘सानी कायिधाम’ जैसी फिल्में बनाई हैं।

‘कैप्टन मिलर’ में प्रियंका अरुल मोहन, शिव राजकुमार, निवेदिता सतीश और संदीप किशन भी हैं। फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड की बात करें तो, धनुष अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में आनंद एल राय के साथ फिर से काम करने के लिए तैयार हैं। दोनों इससे पहले ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर चुके हैं।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment