20.9 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

असम सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

गुवाहाटी, 20 सितंबर । असम के लखीमपुर जिले में बुधवार को एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में एक सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान हेमंद्र बोरा के रूप में हुई है, जो लखीमपुर जिले के तिनिकुनिया इलाके में तैनात था।

पुलिस के मुताबिक, बोरा ने जमीन से जुड़े सरकारी काम के लिए एक व्यक्ति से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

आरोपी अधिकारी ने 50 फीसदी रकम पहले ले ली थी।

एक अधिकारी ने कहा, “जब वह बाकी पैसे लेने की कोशिश कर रहा था, तो बोरा को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।”

आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले, असम सरकार के एक और अधिकारी को पिछले सप्‍ताह भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment