41.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

चिरंजीवी की मेगा157 का हिस्सा बनीं मृणाल ठाकुर

मृणाल ठाकुर को पिछली बार लस्ट स्टोरी 2 में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।आने वाले दिनों में मृणाल पूजा मेरी जान, आंख मिचौली और पिप्पा जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी।इसके अलावा उनकी झोली में कई तेलुगु फिल्में भी हैं, जिसमें नानी की हाय नन्ना और वरुण तेज की मटका शामिल हैं।अब मृणाल के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है, जिसमें वह सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।रिपोर्ट्स अनुसार, मृणाल सुपरस्टार चिरंजीवी की मेगा157 का हिस्सा बन गई हैं। निर्माताओं ने मृणाल से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।इसका निर्देशन वशिष्ठ द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने बिंबिसार के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी।मेगा 157 यूवी क्रिएशन के बैनर तले और वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति और विक्रम रेड्डी द्वारा बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी।मेगा157 के लिए मृणाल ने 4 करोड़ रुपये लिए हैं। हालांकि, खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।चिरंजीवी को आखिरी बार भोला शंकर में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।80 करोड़ रुपये की लागत में बनी भोला शंकर ने 42.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें चिरंजीवी के अलावा तमन्ना भाटिया, कीर्ति सुरेश और सुशांत भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।इसका निर्देशन मेहर रमेश ने किया था।

अन्य ख़बरें

10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: खलनायक रिटर्न्स का फस्र्ट लुक वीडियो आउट, संजय दत्त ने रिलीज डेट का दिया हिंट!

Newsdesk

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading