19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमहेडलाइंस

नाबालिग का रेप, शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव, आरोपी गिरफ्तार

रांची, 2 अक्टूबर । झारखंड के गिरिडीह जिले में एक प्राइवेट स्कूल के संचालक ने स्कूल में काम करने वाली 17 साल की युवती का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार उसका रेप किया और इसके बाद धर्म बदलकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा।

रविवार को यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी सोनू एजाज को गिरफ्तार कर लिया।

युवती के परिजनों ने इस बाबत हीरोडीह थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि उनकी पुत्री ने कुछ महीने पहले वंडर वेल इंटरनेशनल स्कूल में बतौर शिक्षिका नौकरी शुरू की थी। स्कूल के संचालक सोनू एजाज ने पहले उसका मोबाइल नंबर लेकर दोस्ती बढ़ाई और इसके बाद एक दिन अपने कमरे में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया।

उसने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण करने लगा। वह उसपर शादी करने और धर्म बदलने का दबाव देने लगा।

पीड़िता ने डरते हुए यह बात घरवालों को बताई तो उन्होंने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इधर प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि यह मामला लव जिहाद का प्रतीत होता है। इस साजिश में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने झारखंड पुलिस से मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका सहयोगी अमेरिका की हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment