June 24, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान में बाढ़ से 151 की मौत

काबुल, 28 अगस्त | अफगानिस्तान में फ्लैश फ्लड(आकास्मिक बाढ़) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। प्रभावित इलाकों में शुक्रवार को भी राहत व बचाव कार्य जारी रहा। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अुनसार, बाढ़ से परवान, कपिसा, पंजशिर, मैदान वरदक, लोगार, पकटिया, पकटिका, नुरिस्तान, नानगरहार, लघमन, खोस्त और घांजी प्रांत प्रभावित हुए हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित परवान क्षेत्र हैं, जहां अबतक 93 लोगों की मौत हो चुकी है और 110 घायल हुए हैं।

अफगानिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने नानगरहार, काबुल और उत्तरी बादखसान प्रांत के वाखान क्षेत्र में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।

सरकार ने कहा कि राहत कार्य भी जारी है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी से मिले वांग यी, भारत-चीन भरोसा बढ़ाने और सहयोग गहरा करने पर जोर

Newsdesk

ट्रंप को सीनेट से झटका, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित

Newsdesk

ईरान ने प्रधानमंत्री मोदी को अयातुल्लाह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में बुलाया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading