सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

दिल्ली में नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । पूर्वी दिल्ली में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि आरोपी की पहचान बिहार के मूल निवासी मकसूद के रूप में हुई है। नशे का आदी मकसूद अपने परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली में किराए के मकान में रहता है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 10:01 बजे मयूर विहार थाने में नाबालिग से रेप की पीसीआर कॉल मिली। काउंसलिंग के दौरान लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मां की अनुपस्थिति में पिता ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आरोपी ने फिर से अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया, जब उसकी मां बाहर थी। जब महिला वापस आई, तो पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई।”

इसके बाद, लड़की का बयान मां की उपस्थिति में दर्ज किया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (2) (एन), 506 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की मेडिकल जांच पूर्वी दिल्ली के एलबीएस अस्पताल में की गई और मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading