सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

तेलंगाना में कोरोना के 2,392 नए मामले, मौत का आंकड़ा 900 के पार

हैदराबाद, 8 सितम्बर | तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में 2,392 नए मामले पाए जाने के बाद कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 1.45 लाख के पार चली गई है। वहीं, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 900 के ऊपर पहुंच गई। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी। नए मामलों को जोड़ने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,45,163 तक पहुंच गई है और 11 मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या राज्य में 906 हो गई है।

राज्य में मृत्य दर 0.62 फीसदी है जबकि ये आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर 1.69 प्रतिशत है। मरने वालों में 53.87 फीसदी मरीज दूसरी बीमारियों के शिकार थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 60,923 नमूनों की जांच की गई। अब तक राज्य में 18,27,905 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में एक्टिव मामले कुल 31,670 है जिसमें 24,579 होम क्वारंटीन में हैं।

अन्य ख़बरें

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

मिडिल ईस्ट में शांति-स्थिरता चाहता है चीन, ब्रिक्स देशों के साथ मिलकर काम करने को तैयार

Newsdesk

भारत की अगुवाई में एक बड़ी कूटनीतिक कामयाबी, ब्रिक्स देश संयुक्त बयान जारी करने पर हुए सहमत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading