September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

चहल ने हमारे लिए मैच बदला : विराट कोहली

दुबई, 22 सितंबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल-13 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद अपनी टीम के साथियों की तारीफ की। बेंगलोर ने सोमवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को 10 रनों से हरा दिया।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, “पिछले साल परिणाम दूसरा था। हमने आज धैर्य बनाए रखा।”

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद सिर्फ 153 रन ही बना सकी।

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने इस जीत में अहम रोल निभाया। उन्होंने 16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया और फिर अगली गेंद पर विजय शंकर को पवेलियन भेजा।

कोहली ने चहल को लेकर कहा, “चहल आए और हमारे लिए मैच बदल दिया। आज उन्होंने बताया कि अगर आपके पास स्किल है तो आप किसी भी विकेट पर अहम साबित हो सकते हो। वह आए और अटैकिंग लाइन पर गेंदबाजी की।”

बेंगलोर को अपना अगला मैच गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना है।

अन्य ख़बरें

भारतीय टीम ने जीता जूनियर विमेंस एशिया कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया

Newsdesk

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रिकॉर्ड छठी बार जीता जूनियर एशिया कप, फाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

Newsdesk

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading