September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

इंदौर में कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं ट्रायल ट्रेन की चपेट में आई, हुई मौत

इंदौर, 29 दिसंबर । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार की देर शाम कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं ट्रायल ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

यह हादसा इंदौर-देवास रेल ट्रैक के कैलोद हाला में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, सैटेलाइट जंक्शन कॉलोनी की कोचिंग से पढ़कर तीन छात्राएं लौट रही थी। वो ट्रैक पार कर पाती इससे पहले ट्रायल ट्रेन आ गई, जिनमें से दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गई और उछलकर काफी दूरी पर गिरी।

जमीन पर गिरते ही दोनों छात्राओं की मौत हो गई।

हादसे का शिकार बनी छात्राओं की पहचान कैलोद कांकड़ की राधिका भास्कर और बबली मासरक के तौर पर हुई है, जबकि उनकी तीसरी साथी बाल बाल बच गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल लाइन के दोहरीकरण का काम चल चल रहा है और इसी दौरान ट्रायल ट्रेन वहां से गुजरी जिसकी रफ्तार काफी तेज थी और इसी की चपेट में ये छात्राएं आ गई। किसी को भी इस ट्रायल ट्रेन के गुजरने की सूचना तक नहीं थी।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading