19.4 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

‘मॉडर्न जुगनी’ ने मेरे नए पहलू को उजागर किया : अविका गोर

मुंबई, 9 जनवरी । ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गोर ने अपने नए पार्टी नंबर ‘मॉडर्न जुगनी’ के बारे में कहा है कि इसमें पूरी बॉलीवुड हीरोइन वाइब है।

अविका को ‘तेज़’, ‘पाठशाला’, ’10वीं क्लास डायरीज’, ‘पॉपकॉर्न’ और ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।

गाने के बारे में बात करते हुए, अविका ने कहा: “मैं ‘मॉडर्न जुगनी’ के लिए बहुत एक्साइटिड हूं। यह पहली बार है जब मैं डांस, पंजाबी, एक म्यूजिक वीडियो कर रही हूं। यह मेरे अपने एक नए पहलू को उजागर करने और अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मौका है।”

उन्होंने कहा, ”जिस तरह से उन्होंने डांस कोरियोग्राफ किया है वह मेरी उम्मीद से परे है। गाने का करेक्टर काफी दिलचस्प है। मैंने खुद यह सब करने की कल्पना नहीं की थी। मुझे ज्योति नूरन की आवाज बहुत पसंद है और मैं दोनों बहनों की बहुत बड़ी फैन हूं। ”

‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को उनकी यह साइड देखनी चाहिए।

“मुझे लगता है कि लोगों को मेरा यह साइड जरूर पसंद आएगा, यह काफी अलग और मजेदार है। इसमें पूरी बॉलीवुड हीरोइन वाइब है, इतने सालों तक मैंने जितने भी सीरियस किरदार निभाए हैं, उसके बाद मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा कुछ करने का मौका मिला।”

ज्योति नूरन द्वारा गाया गया, ‘मॉडर्न जुगनी’ सोल म्यूजिक स्टूडियो ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, सभी आरोपियों पर लगा मकोका

Newsdesk

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

Leave a Comment