September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

इंदौर : पत्नी की हत्या के आरोपी ने जेल में की खुदकुशी

इंदौर, 23 जनवरी । इंदौर के केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था।

एमजी रोड थाने की पुलिस के अनुसार अनिल नाम का कैदी केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। सोमवार को वह बैरक नंबर दो के बाथरूम में चादर से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि आरोपी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप था और वह जेल में था। आरोपी फल बेचने का काम करता था और उसने पत्नी की नारियल काटने वाले बड़े चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी। अनिल ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, कहा जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार था और संभवतः इसी स्थिति में उसने यह कदम उठाया।

अन्य ख़बरें

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

चलती कार में स्टंट करने वाले चालक पर 3500 रुपए का जुर्माना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading